अमरोहा। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 30 अक्तूबर को परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन शाहजहांपुर से चलकर बिजनौर तक जाएगी। इसके बाद शाम को बिजनौर से वापस लौटेगी। ट्रेन के संचालन से परीक्षा देने के लिए दूसरे शहरों से आने वाले अभ्यर्थियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
ट्रेन के अलावा परिवहन निगम की ओर से बसों की भी व्यवस्था की जाएगी। 25 अक्तूबर को भी स्पेशल ट्रेन का संचालन किया गया। अब 30 अक्तूबर को भी ट्रेन का संचालन किया जाएगा। जिससे अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। परिवहन विभाग भी बसों का इंतजाम करेगा, ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने और वापस लौटने में परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए दस बसों को रिजर्व में रखा जाएगा। जिससे जरुरत पड़ने पर बसों का संचालन किया जा सके। परीक्षा को लेकर स्टेशन पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए जाएंगे। स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी कर्मी गश्त पर रहेंगे। जिससे किसी प्रकार की समस्या न हो। एसएस जीआर मीना ने बताया कि परीक्षा स्पेशल ट्रेन का संचालन 30 अक्तूबर को किया जाएगा।