फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: विधवा महिला के 2.30 लाख हड़पने में बैंक मैनेजर समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 28 Oct 2026 11:50 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। क्षेत्र के ग्राम करनखाल निवासी महिला के साथ हुई धोखाधड़ी के मामले में एसपी के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई है। मृतका के पति के इलाज और सरकारी बीमा की आड़ में जालसाजों ने करीब 2.30 लाख रुपये हड़प लिए। इस मामले में बैंक मैनेजर समेत तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता रानी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसके पति वीरपाल गंभीर रूप से बीमार थे, जिनका चार माह पूर्व निधन हो गया था। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस के गांव रुद्रपुर निवासी सुरेंद्र ने उसकी लाचारी का फायदा उठाया। आरोपी ने जन सेवा केंद्र व बैंक बीसी पॉइंट की आड़ में महिला से आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और नया सिम कार्ड ले लिया। आरोप है कि आरोपी ने नेट बैंकिंग के जरिए मृत पति के नाम आए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के 2 लाख रुपये और अन्य सरकारी मदद के 30 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से अपने व अन्य खातों में ट्रांसफर कर लिए। बैंक स्टेटमेंट निकलवाने पर ठगी का खुलासा हुआ। विरोध करने पर आरोपी ने एक फर्जी वीडियो दिखाकर धमकाया कि उसने कहलवा लिया है कि पैसे दे दिए गए हैं। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार र उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाहपुर के मैनेजर, सुरेंद्र निवासी रूद्रपुर व कुलवंत निवासी भीमा सुल्तानपुर थाना आदमपुर के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 (4), 316 (2), 336 (3), 340 (2), 61 (2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



इस मामले का मुख्य आरोपी सुरेंद्र शाहपुर कला गांव में जनसेवा केंद्र संचालित करता है। इसके साथ ही, वह उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक का अधिकृत बीसी पॉइंट भी है। ग्रामीण इलाकों में बैंकिंग और ऑनलाइन सेवाओं की आड़ में ही वह भोले-भाले लोगों को आसानी से अपने जाल में फंसाता है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी सुरेंद्र के काले कारनामों का दायरा सिर्फ एक परिवार तक सीमित नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने क्षेत्र के 10 से अधिक अन्य लोगों के साथ भी इसी तरह जालसाजी करते हुए एक करोड़ रुपये से अधिक की भारी-भरकम रकम हड़पी है। पुलिस अब अन्य पीड़ितों की शिकायतों के आधार पर इस बड़े रैकेट की गहराई से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें