फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बिजली का तार टूटकर गिरा, चपेट में आकर छात्रा की मौत

Wed, 23 Jul 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। तिगरी गांव में करंट लगने से शिवान्या (10) की मौत हो गई। वह कक्षा पांच में पढ़ती थी और मंगलवार शाम पड़ोसी के घर जा रही थी। रास्ते में बिजली का तार टूटकर छात्रा के ऊपर गिर गया।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव तिगरी में आनंद का परिवार रहता है। परिजनों ने बताया कि शाम को 7.30 बजे पड़ोसी के घर जाते समय रास्ते में बिजली का तार टूटकर शिवान्या के ऊपर गिरने और उसमें दौड़ रहे करंट से वह बुरी तरह झुलस गई। परिजन बच्ची को निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी में ले गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर रखवाया गया है। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि करंट से छात्रा की मौत का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें