फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: कांवड़ियों के जत्थे पर दूसरे समुदाय के युवकों ने किया पथराव, बवाल में सिपाही समेत पांच लोग घायल

Sun, 15 Feb 2026 09:53 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा में शिव मंदिर पर रुके कांवड़ियों पर दूसरे समुदाय के युवकों ने पथराव कर दिया। विवाद के बाद हुई इस घटना में सिपाही समेत पांच लोग घायल हो गए। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
अमरोहा में हुए पथराव में घायल लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार से कांवड़ लाने के बाद शिव मंदिर पर रुके कांवड़ियों के जत्थे पर दूसरे समुदाय के युवकों ने पथराव कर दिया। जमकर उत्पात मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने पथराव किया गया। घटना में सिपाही समेत पांच लोग घायल हो गए। माहौल बिगड़ता देख अतिरिक्त पुलिस फोर्स मौके पर बुलानी पड़ी।

विज्ञापन


घटना के बाद से शहर में तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। माहौल बिगड़ने के दो घंटे बाद भी इंस्पेक्टर समेत पुलिस के आलाधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। हिंदू समुदाय के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली में भी हंगामा किया।

शिव मंदिर पर रुके थे कांवड़िये
यह घटना अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छेबड़ा बाईपास शिव मंदिर की शनिवार रात करीब 10 बजे की है। बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग हरिद्वार से गंगाजल लेने गए थे। रविवार को भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक करना है, इसके लिए मोहल्ले के कांवड़िये शिव मंदिर पर रुके हुए थे।

यहीं पर डीजे की धुन पर कांवड़िये नाच-गाना कर रहे थे। आरोप है कि मंदिर से करीब 50 मीटर दूर दूसरे समुदाय के युवक रास्ते में खड़े होकर जन्मदिन की पार्टी कर रहे थे। आरोप है कि दूसरे समुदाय के युवकों ने आपत्तिजनक टिप्पणी की तो कांवड़ियों में शामिल लोगों ने इसका विरोध किया और युवकों को वहां से जाने के लिए कहने लगे।

कहासुनी के बाद पथराव
बस इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि जिस समय दूसरे समुदाय के युवक केक काट रहे थे, इस दौरान उनकी संख्या सिर्फ सात थी लेकिन उन्होंने बड़ी संख्या में लोगों को बुला लिया और सभी ने मिलकर मंदिर पर मौजूद शिव भक्तों पर पथराव कर दिया। माहौल बिगड़ता देख लोगों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के सामने ही पथराव
आरोप है कि इस दौरान दूसरे समुदाय के लोग पुलिस के सामने ही हंगामा करते रहे और कांवड़ियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस के सामने ही जमकर पथराव किया। इस दौरान बीच बचाव कर रहे कांस्टेबल शोएब रजा खान के सिर में पत्थर लगा, जिससे वह लहूलुहान हो गए जबकि विद्या देवी, चंद्रशेखर व शिखर समेत पांच लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
इस दौरान पुलिस ने मौके से एक स्कूटी भी कब्जे में ली है। देर रात सूचना पाकर कोतवाली पहुंचे हिंदू समुदाय के लोगों ने घेराव कर जमकर हंगामा किया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही शिव भक्तों व कांवड़ियों पर पथराव करने का आरोप लगाया है। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें