फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी से दोस्ती: लैपर्ड बाइक से युवकों ने की गश्त, सिपाहियों ने दोस्तों को थमा दी थी सरकारी गाड़ी, वीडियो वायरल

Mon, 29 Jan 2024 11:55 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा पुलिस के दो सिपाहियों ने दोस्तों को अपनी सरकारी मोटरसाइकिल थमा दी। इसके बाद युवकों ने उसमें सवार होकर शहर के चक्कर लगाने शुरू कर दिए। इसका वीडियो वायरल होने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अमरोहा पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा में पुलिस कर्मियों को मुहैया कराई गई लैपर्ड बाइक का इस्तेमाल गलत तरीके से किया जा रहा है। दरअसल, दो सिपाहियों ने दोस्ती निभाने के लिए लैपर्ड बाइक दो युवकों को दे दी। इसके बाद दोनों युवकों ने उससे सवारी की। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन


मामला संज्ञान में आने पर सीओ ने इसकी जांच इंस्पेक्टर को सौंपी है। यह मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शाही चबूतरा का है। रात करीब 10 बजे पुलिस कर्मियों की लैपर्ड बाइक एक दुकान के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे तथा बाइक को स्टार्ट कर चले गए।

किसी ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। बताया जा रहा है कि लैपर्ड पर तैनात दो सिपाहियों की बाइक सवार दो युवकों से दोस्ती है। दोनों सिपाहियों ने दोस्ताना निभाने के लिए उन्हें बाइक दे दी थी। यह प्रकरण सामने आते ही सीओ सिटी अरुण कुमार ने जांच बैठा दी है।
विज्ञापन


उन्होंने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सनोज प्रताप को जांच सौंपते हुए रिपोर्ट देने का निर्देश दिये हैं। सीओ ने बताया कि यह नियम विरुद्ध है। सरकारी वाहन किसी प्राइवेट व्यक्ति को नहीं दिया जा सकता। जांच रिपोर्ट मिलने पर आरोपी सिपाहियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें