फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: पीठ में गोली मारकर युवक की हत्या...शव जंगल में फेंका, रंजिश में वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका

Sat, 25 Nov 2023 02:00 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अधिकारी ने बताया कि जंगल में शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया गया है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। परिजनों ने कुछ लोगों से रंजिश की बात बताई है।
विज्ञापन
अमरोहा के रहरा में युवक की हत्या कर दी गई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रहरा थाना क्षेत्र के गांव में युवक की पीठ में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव लहूलुहान हालत में जंगल से बरामद हुआ। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है। प्रथम दृष्टया पुरानी रंजिश में हत्या की बात सामने आ रही है। रहरा थाना क्षेत्र के गांव कसाईपुरा लोकेश (18) पुत्र धन सिंह शुक्रवार सुबह को घर से बाहर घूमने के लिए निकला था।

विज्ञापन


शाम तक भी घर नहीं पहुंचा। घर वालों ने मोबाइल पर सम्पर्क करने की कोशिश की। लेकिन संपर्क नहीं हुआ। तलाश शुरू की गई लेकिन रातभर कोई सुराग नहीं मिल पाया। शनिवार की सुबह को उसका शव जंगल में पड़ा मिला। शव की पीठ पर गोली लगने जैसा निशान है।

सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम को भेजने की तैयारी की जा रही है। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि युवक शव जंगल में मिला है। पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें