अमरोहा जिले के एक महिला गांव की एक किशोरी को अपने साथ नोएडा ले गई। आरोप है कि महिला ने युवती की एक युवक से जबरन शादी करवा दी। पीड़िता ने फोन से अपनी बहन को इसकी जानकारी दी तो मामला उजागर हुआ।
डिडौली गांव की ही महिला ने किशोरी को बहलाकर अपने साथ ले गई। इसके बाद उसे नोएडा के युवक को बेच दिया। उसकी शादी भी करा दी। किशोरी ने छोटी बहन को फोन करके हकीकत बताई तो गांव वालों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
पीड़िता की बहन ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ये मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव का है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। किसान के परिवार में दो बेटियां हैं। पत्नी की मौत के बाद किसान ने दूसरी शादी कर ली थी।
दोनों बेटियों को सौतेली मां पालन पोषण करती है। जबकि, किसान की भी मौत हो चुकी है। आरोप है कि 14 अप्रैल 2024 को गांव की महिला किसान की बड़ी बेटी को बहला फुसला कर ले गई और नोएडा के युवक को बेच दिया।
विज्ञापन
इतना ही नहीं किशोरी की युवक के साथ शादी भी कर दी। लेकिन, अब किशोरी ने फोन करके अपनी छोटी बहन को पूरी बात बताई। हकीकत सुनकर गांव के लोग भी दंग रह गए। रविवार को डिडौली कोतवाली पहुंची किशोरी की छोटी बहन ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
साथ ही उसकी बहन को वापस मगाने की गुहार लगाई है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जिसकी शादी की बात सामने आई है, उसके बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।