फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: ट्रेन से कूदी महिला, बच्ची के छूटने पर यात्रियों ने खींची चेन, गजराैला के पास यात्रियों में हड़कंप

Thu, 16 Oct 2025 01:17 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गजराैला (अमरोहा)

सार

मुरादाबाद निवासी महिला गलती से गरीब नवाज एक्सप्रेस में सवार हो गई थी। गजरौला में ठहराव नहीं होने पर भानपुर फाटक के पास चलती ट्रेन से कूद गई। इससे वह जख्मी हो गई। बेटी को रोते देख यात्री ने चेन पुलिंग की, जिसके बाद आरपीएफ ने महिला को अस्पताल पहुंचाया।  
विज्ञापन
ट्रेन से गिरकर चोटिल हुई महिला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद से नगर आ रही महिला भूलवश गरीब नवाज एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुई। भानपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की रफ्तार कम होने पर कूदने के कारण वह हो गई। ट्रेन में रह गई उसकी बेटी को रोते देख यात्री ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका।

विज्ञापन


इसके बाद घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से उसे रेफर कर दिया। मुरादाबाद के लाइन पार मोहल्ला निवासी बीना देवी बुधवार को गजरौला आ रही थीं। वह भूलवश गरीब नवाज एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हो गईं जिसका गजरौला में ठहराव नहीं है।

दोपहर करीब एक बजे भानपुर फाटक के पास आने पर ट्रेन की रफ्तार कम हुई तो वह ट्रेन से कूद गईं। मगर उनकी बेटी ट्रेन में ही रह गई। चलती ट्रेन से कूदने के कारण वह घायल हो गईं। उधर उनकी बेटी को रोते देख डिब्बे में सवार किसी यात्री ने चेन खींच दी।
विज्ञापन


जिसके चलते चालक ने ट्रेन को रोक दिया। सूचना पाकर आरपीएफ कर्मी मौके पर पहुंचे। चेन पुलिंग की जानकारी ली। वहीं ,घायल बीना को उपचार के लिए तुरंत सीएचसी में लाया गया। यहां पर उसकी हालत नाजुक होने के कारण रेफर कर दी गई। आरपीएफ थाना प्रभारी सुभाष यादव ने बताया कि महिला की हालत खतरे से बाहर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें