फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: आठ घंटे के भीतर दो युवकों ने दी जान दी, एक ने खाया जहर... दूसरा फंदे पर झूला, परिजन रह गए सन्न

Sat, 29 Mar 2025 07:12 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी धनाैरा

सार

मंड़ी धनाैरा में दो युवकों ने खुदकुशी कर ली। इससे दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दिए दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। 
विज्ञापन
युवक और विवाहिता ने की खुदकुशी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवाओं में बर्दाश्त करने की क्षमता कम होती जा रही है। नगर में आठ घंटे के भीतर दो युवक जिंदगी से हार मान गए। एक युवक ने जहरीले पदार्थ को सेवन कर अपनी जान दी तो दूसरा फंदे पर झूल गया। दोनों घटनाओं में परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


मोहल्ला कटरा में 25 वर्षीय एक युवक ने शुक्रवार की शाम करीब छह बजे घरेलू विवाद में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को उसके जहर खाने की जानकारी हुई। परिजन उसे डॉक्टर के यहां ले गए। उसने उसे मृत घोषित कर दिया।

रोते बिलखते परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एक अन्य घटना में मोहल्ला गढ़ी में रहने वाला 27 वर्षीय युवक शुक्रवार की देर रात दो बजे अपने ही घर में फंदे पर झूल गया। कुछ ही देर में परिजनों को उसके फंदे पर झूलने की जानकारी हुई।
विज्ञापन


बदहवास परिजनों ने उसे नीचे उतारा और चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। आठ घंटे के भीतर नगर में दो युवकों द्वारा मौत को गले लगाने की दिन भर चर्चा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें