फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रमजान माह का पहला जुमा आज, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Fri, 07 Mar 2025 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को रोजेदार रमजान माह के पहले जुमे की नमाज अदा करेंगे। इसे लेकर पुलिस-प्रशासन भी सतर्क है। शहर की जामा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों की सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया।
रमजान माह के चलते फिजा में इबादत का नूर रौशनी फैला रहा है। बुजुर्गों और बच्चों ने बड़ी संख्या में बृहस्पतिवार को रोजा रखा। मस्जिदें नमाजियों से खचाखच भरी रहीं। वहीं, रमजान के पहले जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। माह-ए-रमजान में इबादतों का सिलसिला जारी है। मुसलमान रोजे-नमाज की पूरी पाबंदी कर रहे है। कुरान की तिलावत भी की जा रही है। मस्जिदें नमाजियों से गुलजार है। वहीं, घरों में महिलाएं और बच्चे भी अल्लाह की इबादत में लगे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में इफ्तार को लेकर खरीदारी के चलते रौनक छाई हुई है। इशा की नमाज के बाद तरावही की नमाज अदा की जा रही है। शुक्रवार को रमजान के पहले जुमे की नमाज अदा की जाएगी, इसे लेकर शहर की जामा मस्जिद और बाकी अन्य मस्जिदों में नमाज से जुड़ी तैयारियों को देर रात में ही पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें