फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: पत्नी की बेवफाई का बदला लेने पुलिस हिरासत से भागा था वाजिद, मददगारों ने बिहार जाने का रिजर्वेशन करवाया

Thu, 21 Sep 2023 08:45 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा में चार दिन पहले पुलिस हिरासत से एक कैदी फरार हो गया था। उसका इरादा बिहार जाकर पत्नी के प्रेमी की हत्या करने का था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया है। 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी वाजिद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार दिन पहले पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए वाजिद की गिरफ्तारी के बाद बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पत्नी की बेवफाई का बदला लेने के लिए वह पुलिस कस्टडी से भागा था। उसका इरादा बिहार जाकर पत्नी के प्रेमी की हत्या करने का था। इतना ही नहीं पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के बाद वाजिद ने जंगल में रात गुजारी थी।

विज्ञापन


बिहार जाने के लिए उसने रिजर्वेशन भी कर लिया था। इस पूरे मामले में वाजिद के कुछ मददगार भी शामिल है। जिन्होंने जंगल में तमंचा, कारतूस और कपड़े पहुंचाए थे। फिलहाल पुलिस वाजिद के मददगारों की तलाश में जुट गई है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि वाजिद की पत्नी बिहार में रहती है।

वहां उसका किसी दूसरे शख्स के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। जेल में बंद वाजिद को सूचना मिली कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। वाजिद को जेल में ही इसकी भनक लगी थी। तभी से वह जेल से निकलकर बिहार जाने के लिए बेचैन था। जमानत में उसका अपराधिक रिकॉर्ड अड़चन बन रहा था।
विज्ञापन


लिहाजा उसने पुलिस अभिरक्षा से भागने का मन बना लिया। वाजिद को हर हाल में पत्नी से बेवफाई का बदला लेना था, इसके लिए उसने पत्नी के प्रेमी की हत्या का इरादा कर लिया था। इसी इरादे के साथ वह सोमवार पुलिस अभिरक्षा के फरार हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें