फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: समझौते के नाम पर चौकी में सौदेबाजी, रुपयों के लेनदेन का वीडियो वायरल, चौकी इंचार्ज ने गंवा दी कुर्सी

Sun, 08 Oct 2023 11:34 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अधिकारियों ने बताया कि कुछ समय पहले एक गांव के युवक और युवती घर से चले गए थे। इसकी जांच चौकी इंचार्ज कर रहे थे। दोनों को बरामद कर लिया गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच चौकी में समझौता हो गया। रुपये के लेनदेन का वीडियो वायरल हो गया था। 
विज्ञापन
अमरोहा की चौकी में पैसों का लेनदेन करते लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा देहात थानाक्षेत्र में किशोरी को घर से बहलाकर ले जाने के मामले में नन्हेड़ा चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। दोनों पक्षों ने चौकी में बैठकर रुपयों का लेनदेन भी किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्रकरण को गंभीरता से लेकर एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया।

विज्ञापन


उनकी जगह नौगांवा सादात एसएसआई राम प्रकाश तिवारी को जिम्मेदारी दी है। चौकी क्षेत्र के एक गांव में किसान की नाबालिग बेटी का गांव के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले दोनों गांव से भाग गए थे। इस मामले में किशोरी के पिता ने चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस की सख्ती के बीच बुधवार को दोनों पक्ष नन्हेड़ा चौकी पहुंच गए। यहां दोनों पक्ष में समझौता हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच चौकी में ही रुपयों का लेनदेन हुआ। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में दो लोग रुपये गिनते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


एक व्यक्ति समझौतानामा लेकर कुर्सी पर बैठा हुआ है। पुलिस चौकी में समझौते होने की चर्चा आम हो गई। वायरल वीडियो भी एसपी कुंवर अनुपम सिंह पर पहुंच गई। प्रकरण को गंभीरता से लेकर एसपी ने चौकी इंचार्ज को सत्यदेव सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। अन्य चार दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।

एसपी के मुताबिक पीआरओ शौकेंद्र सिंह को नौगांवा सादात थाने में एसएसआई, पुलिस लाइन से सतीश कुमार को गजरौला थाना, नौगांवा सादात के एसएसआई रामप्रकाश तिवारी को नन्हेड़ा चौकी प्रभारी बनाया है। जबकि गजरौला थाने में तैनात दरोगा विकास त्यागी को वॉच एंड वार्ड हाईवे बनाया गया है।

सभी पुलिस कर्मियों की बार- बार हिदायत दी जाती है, इसके बाद भी लापरवाही बरतते हैं। इस लिए कार्रवाई की जाती है। चौकी में रुपये गिनना गलत संदेश देता है। पुलिस की छवि धूमिल होती है। कोई गलत करेगा तो कार्रवाई भी होगी। -कुंवर अनुपम सिंह, एसपी अमरोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें