फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: सड़क किनारे पैदल चल रहे युवक को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, बड़े अस्पताल ले जाते वक्त मौत

Mon, 04 Apr 2022 03:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर शैलेंद्र चौहान ने बताया कि मृतक के भाई मोहित की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी वाहन चालक को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
सड़क हादसा (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के नौगांवा सादात में सड़क किनारे पैदल चल रहे युवक को पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन


यह हादसा नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के बिलना गांव स्थित रामगंगा पोषक नहर के पुल के पास हुआ। थानाक्षेत्र के अलीपुर कलां गांव में शीशपाल सिंह का परिवार रहता है। उनका बेटा रोहित रविवार की शाम किसी काम से नौगांवा सादात जा रहा था। जैसे ही वह बिलना गांव स्थित राममंगा पोषक नहर के पुल के पास पहुंचा, तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी।

हादसे में रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और उसे अमरोहा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने रोहित को मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया।

मुरादाबाद ले जाते वक्त हुई मौत

परिजन उसे लेकर मुरादाबाद जा ही रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजन शव लेकर नौगांवा सादात थाने पहुंचे और पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर शैलेंद्र चौहान ने बताया कि मृतक के भाई मोहित की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी वाहन चालक को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें