फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: दो दोस्तों को चाकूओं से गोदा.. फिर झाड़ियों में फेंक गए बदमाश, एक की मौत दूसरे की हालत नाजुक

Tue, 28 Nov 2023 01:48 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि परिजनों की जानकारी के आधार पर जांच करवाई जा रही है। दोनों युवक अमरोहा जाने की बात कहकर घर से निकले थे लेकिन वह दूसरी जगह पहुंच गए। हमले में जख्मी युवक से वारदात के बारे में पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन
अमरोहा के नौगांवा सादात में घटना के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौगांवा सादात से अमरोहा जाने के लिए निकले बाइक सवार दो दोस्तों पर चाकूओं से हमला कर दिया गया। इसमें मोहम्मद फाजिल (17) की मौत हो गई जबकि उसका दोस्त मोहम्मद मुस्लिम उर्फ राजा (28) गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल राजा को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। फाजिल का शव घटना के पंद्रह घंटे बाद बसतापुर कला नगर रोड स्थित गोशाला के पास झाड़ी में पड़ा मिला।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव के पास से बाइक और दो मोबाइल बरामद हुए। फाजिल नौगांवा सादात के मोहल्ला फकरपुरा शाफरीद में रहने वाले नगर पंचायत कर्मचारी निहाल हुसैन का बेटा था। निहाल हुसैन के परिवार में पत्नी नसरीन और पांच बच्चे हैं। फाजिल तीसरे नंबर का बेटा था। परिजनों के मुताबिक निहाल हुसैन के भाई जाफर की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। शुक्रवार को उनका चालीसवां था। इसलिए घर में चालीसवें की तैयारी चल रही थी।


मंगलवार की शाम सात बजे मोहम्मद फाजिल परिजनों के साथ जाफर की कब्र पर फातिहा पढ़कर घर लौटा था। इसके बाद मोहम्मद फाजिल अमरोहा से आटा लाने की बात कहकर मोहल्ला बंगाल के रहने वाले दोस्त राजा के साथ घर से निकल गया। दोनों दोस्त अमरोहा जाने की बजाय बसतापुर कला नगर रोड की तरफ चले गए। यहां अज्ञात हमलावरों ने मोहम्मद फाजिल और उसके दोस्त राजा पर चाकुओं से हमला कर दिया। चाकू लगने के बाद लहूलुहान राजा वहां से भाग कर अपने घर पहुंच गया।


मोहम्मद फाजिल बाइक के साथ घटनास्थल पर ही रह गया। परिजनों ने राजा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद निहाल हुसैन अपने परिजनों के साथ मोहम्मद फाजिल की तलाश में जुट  गए। उसका कहीं पता नहीं चला। मंगलवार को फाजिल का शव बसतापुर कला नगर रोड स्थित गोशाला के पास झाड़ी में पड़ा मिला। उसके शरीर पर भी चाकू से हमले के निशान मिले। उसके हाथ की नस भी काटी गई।


शव मिलने के बाद मृतक मोहम्मद  फाजिल के परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर पंकज तोमर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को घटनास्थल पर राजा की बाइक और दो मोबाइल फोन मिले। बाइक की हेडलाइट टूटी हुई है, जबकि घटनास्थल से मिला आईफोन भी टूटा हुआ है।
विज्ञापन


सीओ अंजलि कटारिया ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।  परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फाजिल और उसका दोस्त राजा अमरोहा जाने की बजाय बसतापुर कला नगर रोड पर क्या करने गए थे इसकी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें