फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मिनी स्टेडियम में 13 से 17 तक होगा अमरोहा ट्रेड फेयर

Sat, 04 Oct 2025 02:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तरह ही जिले में स्वदेशी मेला अमरोहा ट्रेड फेयर किया जाएगा। इसमें हस्तशिल्प कारीगरों, उद्यमियों को अपने उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री का मौका मिल सकेगा। इसके साथ ही दिवाली के मौके पर लोग स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकेंगे। आयोजन की रूपरेखा तय करने को डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक करते हुए जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। ट्रेड फेयर का आयोजन 13 से 17 अक्तूबर तक मिनी स्टेडियम में किया जाएगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई बैठक को संबोधित करते हुए डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि ट्रेड फेयर में पूजा सामग्री, फर्नीचर, इलेक्ट्राॅनिक्स उत्पाद, गिफ्ट्स आइटम, मिठाई, कपड़े, कंबल, दरी, चादरें, मिलेट्स उत्पाद आदि के स्टॉल लागाए जाएंगे। उन्होंने आगामी दिवाली एवं धनतेरस के मद्देनजर प्रयोग में आने वाले प्रत्येक वस्तुओं के स्टॉल लगाने के निर्देश दिए।
उन्होंने संबंधित सभी विभागों को अपने-अपने स्टॉलों की सूची एवं रूपरेखा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने उपायुक्त उद्योग को लोक निर्माण विभाग एवं जिला पंचायत से समन्वय कर स्टॉल की रूप रेखा बनाने के निर्देश दिए। साथ ही ट्रेड फेयर में दुकाने, खाने के स्टॉल, बच्चों के मनोरंजन, पार्किंग की व्यवस्था करने को कहा।
विज्ञापन

प्रत्येक दिन संध्या के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे मुशायरा, कवि सम्मेलन, नुक्कड़ नाटक के आयोजन के लिए बेसिक शिक्षा विभाग एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की दीदीयों द्वारा व कृषि विभाग के कृषकों द्वारा उन्नत उत्पादों के स्टॉल लगाने को भी कहा। बैठक में सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, परियोजना निदेशक अंबरीश कुमार, उद्योग उपायुक्त शैलेंद्र सिंह, डीडीओ सरिता द्विवेदी समेत सभी संबंधित अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें