फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अयोध्या लौटते ही भरत से मिले प्रभु श्रीराम...

Sat, 04 Oct 2025 02:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। श्री धार्मिक रामलीला कमेटी की ओर से भरत मिलाप की शोभायात्रा का आयोजन किया गया। नगर में भक्ति और उत्साह का वातावरण देखा गया। शोभायात्रा ने नगरवासियों को रामायणकालीन घटनाओं की जीवंत अनुभूति कराई।
विज्ञापन

शुक्रवार को भरत मिलाप शोभायात्रा की शुरुआत शाम छह बजे के बाद मोहल्ला कानून गोयान से शुरू हुई। इसके बाद यह शोभायात्रा कोतवाली से मच्छरठा से गुजरी होते हुए मोहल्ला कटरा गुलाम अली पर आई। यहां पर भरत मिलाप की लीला का मंचन किया। इसके बाद श्रीराम की सवारी राम लीला ग्राउंड पहुंच कर संपन्न हुई। शोभायात्रा में श्रीराम, लक्ष्मण, माता जानकी, बजरंगबली हनुमान, विभीषण, जामवंत और अंगद सहित पूरी वानर सेना के सजीव रूप शामिल थे। श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर और आरती कर प्रभु श्रीराम का स्वागत किया।
शोभायात्रा के रामलीला मंच पर पहुंचने के बाद भरत ने श्रीराम के दर्शन किए। 14 वर्षों से चरण पादुका की सेवा कर रहे भरत ने अपने भाई को गले लगाया और उनसे राजगद्दी संभालने का आग्रह किया। यह दृश्य देखकर दर्शक भावुक हो गए। इसके उपरांत, गुरु वशिष्ठ द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक विधिवत रूप से संपन्न हुआ। राजतिलक के समय पूरा परिसर जय सियावर राम लखन के जयघोषों से गूंज उठा।
विज्ञापन

अंत में, रामलीला मंचन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले श्री दुर्गा सीनरी कला केंद्र मेरठ के कलाकारों को समिति पदाधिकारियों की ओर से सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किए गए। इस दौरान विमल कुमार टंडन, करूणेश गोयल, शार्दुल अग्रवाल, राकेश वर्मा, कुंवर विनीत अग्रवाल, डॉ. जीपी सिंह, रमेश कालू, मुदित माथुर एडवोकेट, राहुल माहेश्वरी, योगेश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें