फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गैंगस्टर समेत तीन बदमाश गिरफ्तार, पुलिस टीम पर फायरिंग, चाकू-तमंचा बरामद

Fri, 26 Jan 2024 07:14 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

हसनपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कई हथियार बरामद किए गए हैं। सीओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
अमरोहा पुलिस की हिरासत में आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसनपुर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गैंगस्टर समेत तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की दो बाइक, एक तमंचा, छुरा व चाकू बरामद किए हैं। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि एसओजी, सर्विलांस सेल के साथ थाना हसनपुर पुलिस टीम बृहस्पतिवार की रात्रि ईदगाह तिराहा कस्बा हसनपुर से दीपपुर की और जाने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रही थी।

विज्ञापन


इस दौरान पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। इसके बाद घेराबंदी करके 25 हजार के इनामी व गैंगस्टर में वांछित मोहसिन निवासी मोहल्ला लालबाग कस्बा व थाना हसनपुर जनपद अमरोहा को गिरफ्तार किया।

इसके अलावा शातिर बदमाश राजा निवासी कनेटा रोड धोबी वाली गली कस्बा व थाना हसनपुर व  दानिश निवासी ग्राम जयतौली थाना रहरा को पकड़ा गया। अंधेरे का लाभ उठाकर शातिर बाबू निवासी मोहल्ला रहरा रोड बाईपास कस्बा व थाना हसनपुर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से चोरी की दो बाइक, एक अवैध चाकू, एके अवैध छुरा व एक अवैध तमंचा 315 बोर मय एक खोखा व एक कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

सीओ ने बताया कि आपराधिक इतिहास खंगाला गया तो मोहसिन के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी, जानलेवा हमला, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट समेत 11 मामले पंजीकृत हैं। आरोपी राजा के खिलाफ छह, दानिश के खिलाफ 14 मामले पंजीकृत हैं।

गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक अपराध जितेन्द्र बालियान, एसआई विकास कुमार, सिपाही शिवा हुड्डा, प्रदीप, राहुल ढाका, संजय सिंह, विशेष राणा, बिजेन्द्र मलिक प्रभारी सर्विलांस सेल, रमेश सहरावत प्रभारी एसओजी टीम, सिपाही गौरव शर्मा, वाजिद अली, प्रवेश कुमार, अरविन्द शर्मा, लवी चौधरी, राकेश कुमार, कमल कुमार आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें