अमरोहा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया ने कहा राहुल गांधी मणिपुर से लेकर महाराष्ट्र तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं, उसी क्रम में 26 जनवरी से राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालय से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की जाएगी। 30 जनवरी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत पर यात्रा निकलेगी और अमरोहा शहर में स्थित गांधी प्रतिमा पर जाकर समाप्त होगी। सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर एवं नगर मुख्यालय पर कांग्रेस के पदाधिकारी राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया जाएगा। ये बात उन्होंने प्रेसवार्ता के दौरान कहीं।
कहा कि ध्वजारोहण के बाद सभी ब्लॉक मुख्यालयों से ब्लॉक अध्यक्षों के नेतृत्व में जुल्म अन्याय और अहंकार के विरुद्ध न्याय की मांग को लेकर भारत जोड़ो ने यात्रा की शुरुआत की जाएगी। सभी 6 ब्लॉकों से गांधी मूर्ति अमरोहा पहुंचेगी। कहा कि ये भारत जोड़ो न्याय यात्रा भारत के गरीबों, शोषितों, वंचित, दलित, पिछड़े, किसान नौजवान महिलाओं न्याय का हक मिल जाने तक जारी रहेगी। गन्ने का भुगतान नहीं हो रहा है। गन्ने की कीमत 500 रुपये क्विंटल नहीं हो रही है। असम सरकार ने भारत जोड़ो यात्रा पर हमला करवाया। यह भाजपा की कायरता और हताशा का प्रमाण है। इस दौरान नगर अध्यक्ष फैज आलम राइनी, ब्लॉक अध्यक्ष हरिओम पुष्कर, अफसर अली सैफी, राजपाल सिंह सैनी, मकसूद अंसारी, मनोज कटारिया आदि मौजूद रहे।