अज्ञात चोरों ने घर के ताले तोड़कर अलमारी में रखे 1.36 लाख रूपये की नकदी और 12 लाख रुपये से अधिक के जेवरात समेत 14 लाख रोए का समान चोरी कर लिया। गुरुवार को घर के ताले टूटे देखकर पड़ोसी स्वास्थ्यकर्मियों ने पीड़ित को घटना की जानकारी दी।
अमरोहा में फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष के घर के ताले तोड़कर बेखौफ चोरों ने नकदी-जेवरात समेत 14 लाख रुपए का सामान चोरी कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित फार्मासिस्ट ने घटना की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
यह घटना अमरोहा नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आवासीय कॉलोनी की है। अस्पताल में रणवीर सिंह फार्मासिस्ट के पद पर तैनात हैं। वह फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष भी हैं। उनकी बेटी राजस्थान के कोटा में नीट की तैयारी कर रही है। लिहाजा उनकी पत्नी बबली रानी बेटी के साथ कोटा में रहती हैं।
जबकि फार्मासिस्ट रणवीर सिंह की मां इमला कौर अन्य परिजनों से साथ मुरादाबाद के आवास विकास में रहती हैं। 23 फरवरी को फार्मासिस्ट रणवीर सिंह अपनी माता इमला कौर की दवाई लेने के लिए राजस्थान के अलवर गए थे। इस दौरान उनके घर पर ताला लगा हुआ था।
विज्ञापन
इसी बीच किसी समय अज्ञात चोरों ने घर के ताले तोड़कर अलमारी में रखे 1.36 लाख रूपये की नकदी और 12 लाख रुपये से अधिक के जेवरात समेत 14 लाख रोए का समान चोरी कर लिया। गुरुवार को घर के ताले टूटे देखकर पड़ोसी स्वास्थ्यकर्मियों ने उन्हें घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही फार्मासिस्ट रणवीर सिंह घर पहुंच गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित फार्मासिस्ट ने घटना की तहरीर दे दी है।