सबसे अधिक मतदान वाले पांच बूथ
बूथ का नाम मतदान प्रतिशत
बूथ संख्या 369: प्राइमरी स्कूल अलापुर कक्ष-3 79.82 प्रतिशत
बथ संख्या 137: प्राइमरी स्कूल अब्दुल्लापुर कक्ष-1 79.20 प्रतिशत
बूथ संख्या 118: प्राइमरी स्कूल निजाम कक्ष-1 78.91 प्रतिशत
बूथ संख्या 52: प्राइमरी स्कूल दयानगर-कक्ष-1 - 77.56 प्रतिशत
बूथ संख्या 7: प्राइमरी स्कूल बहारनपुर बदली कक्ष-1 73.71 प्रतिशत
गढ़ ब्लाक के बूथ नंबर 5 पर हुई सबसे कम वोटिंग
गढ़ विधानसभा क्षेत्र के गढ़ नगर के मोहल्ला राजीव नगर और आदर्श नगर के लोगों ने सबसे कम मतदान किया है। आंकड़ों के अनुसार गढ़ ब्लाक में बनाया गया बूथ नंबर 305 पर महज 32.96 फीसदी वोट डाले गए।
जिसमें 801 मतदाताओंं में से 264 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। 427 पुरुष में से 145 और 374 में से 119 महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। गढ़ ब्लाक के 5 नंबर बूथ वोटिंग के मामले में सबसे पिछड़ा बूथ है।
वहीं सिंभावली ब्लाक के गांव रझैटी में 1068 मतदाताओं में से 363 मतदाताओं ने मतदान किया है। यहां केवल 33.99 फीसदी मतदान हुआ है।