अमरोहा। सीएम डैशबोर्ड (दर्पण 2.0) रैंकिंग में अमरोहा पुलिस को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। यह रैंकिंग सितंबर माह के प्रदर्शन के आधार पर हासिल हुई है।
एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने सीओ, थानेदार व अन्य कर्मचारियों को बधाई दी। साथ ही भविष्य में बेहतर ढंग से काम कर पहले स्थान पर आने के लिए निर्देशित किया है। एसपी ने बताया कि विभाग की योजनाओं, परियोजनाओं और सेवाओं में से शासन की प्राथमिकताओं के अनुसार फ्लैगशिप प्रोजेक्टों में जनपद अमरोहा द्वारा माह सितम्बर में किए गए प्रदर्शन के आधार पर मासिक रैंकिंग की गई। जिसमें जनपद अमरोहा पुलिस को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। सीएम डैशबोर्ड (दर्पण 2.0) के अन्तर्गत पुलिस विभाग के कुल 57 पोर्टल, एप में किए गए कार्य प्रदर्शन की समीक्षा कर रैंकिंग की जाती है। एसपी स्वयं इन पोर्टल, एप के समयबद्ध कार्यों के लिए समस्त अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को लगातार निर्देशित और मॉनिटरिंग करते हैं।