फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: चलती बस में यात्री को पड़ा हार्ट अटैक, चालक-परिचालक ले गए अस्पताल.. अलीगढ़ निवासी ने तोड़ दिया दम

Thu, 04 Jul 2024 03:31 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर (अमरोहा)

सार

बिजनौर से अलीगढ़ जा रही बस में यात्री को अचानक हार्ट अटैक आ गया। सीट से गिरने के बाद चालक-परिचालक ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को इसकी जानकारी दे दी है। 
विज्ञापन
जान गंवाने वाले सुनील - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर से गजरौला- हसनपुर होते हुए अलीगढ़ जा रही रोडवेज में 50 वर्षीय सुनील को अचानक हार्ट अटैक आ गया। उन्हें हसनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों को सूचना दे दी गई है। वह अलीगढ़ निवासी थे।  

विज्ञापन


बताते हैं कि बृहस्पतिवार की सुबह बिजनौर डिपो की रोडवेज बिजनौर से अलीगढ़ के लिए रवाना हुई थी। चालक सुधीर कुमार और परिचालक मनोज शर्मा के साथ बस में 35 यात्री सवार थे। परिचालक मनोज शर्मा का कहना है कि चांदपुर से 50 वर्षीय व्यक्ति अलीगढ़ के लिए सवार हुए थे।

उनका नाम सुनील पुत्र छोटे है। हसनपुर पहुंचने पर अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। वह बेहोश होकर सीट से नीचे गिर गया जिससे यात्री घबरा गए। हसनपुर-अलीगढ़ मार्ग पर गांव शाहपुर कला के नजदीक बस को रोका गया और नजदीकी निजी अस्पताल में यात्री को ले जाया गया।
विज्ञापन


जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जेब में रखे आधार कार्ड से उनकी शिनाख्त सुनील कुमार निवासी रघुवीरपुरी अलीगढ़ के रूप में हुई। सूचना मिलते ही पीआरबी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।

परिजनों को सूचना दे दी गई है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि रोडवेज बस में यात्री की हार्ट अटैक से मौत की सूचना प्राप्त हुई है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें