फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा में हत्या: रंजिश में युवक को पीटा... फिर फावड़े से हमला कर मार डाला, इलाके में तनाव

Sun, 11 May 2025 01:27 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)

सार

हसनपुर के गांव गुलामपुर में अवनीश कुमार की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात की वजह रंजिश बताई जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसनपुर के गांव गुलामपुर में रविवार सुबह अवनीश कुमार (18) की खेत में जाते समय बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि गांव के ही कुछ युवकों ने पहले मारपीट की और फिर फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर अवनीश की जान ले ली। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अवनीश आठ मई को पड़ोसी गांव में एक बरात में गया था। जहां गांव के ही कुछ युवकों से कहासुनी हो गई थी। उसी विवाद को लेकर रविवार की सुबह हमला किया गया। अवनीश खेत जाने के लिए घर से निकला था। तभी रास्ते में घात लगाए बैठे युवकों ने उस पर हमला बोल दिया।

परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने पहले मारपीट की और फिर फावड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी (सीओ) दीप कुमार पंत ने मौके का मुआयना कर परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि प्रथमदृष्टया यह मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही सभी को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें