फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: बदमाशों ने महिला कांस्टेबल की मां को दिया लिफ्ट, 45 हजार रुपये लूटे, अंजान जगह पर छोड़ गए

Fri, 27 Oct 2023 11:55 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर दो बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई। इलाके में लगे सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा में बाइक सवार बदमाशों ने महिला कांस्टेबल की मां सुनीता देवी से रुपयों से भरा बैग लूट लिया। दोनों बदमाशों ने लिफ्ट देकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया है। सुनीता देवी अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के कमालपुर गांव में रहने वाले दिवंगत कृतपाल सिंह की पत्नी हैं।

विज्ञापन


कृतपाल सिंह यूपी पुलिस में कांस्टेबल थे। करीब दस साल पहले उनकी मौत हो गई थी। आश्रित कोटे में करीब चार साल पहले उनकी बेटी कांस्टेबल बनी। वर्तमान में उसकी तनाती बदायूं जनपद में है। परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार की दोपहर सुनीता देवी 45 हजार रुपये कैलसा स्थित यूपी ग्रामीण बैंक (प्रथमा बैंक) में जमा करने आई थी।

रुपये एक थैले में रखे हुए थे। किसी कारण बैंक में रुपये जमा नहीं हो सके। लिहाजा सुनीता देवी टेंपो में सवार होकर रामहट पहुंचीं और वापस घर जाने के लिए सवारी का इंतजार करने लगी। तभी एक बाइक सवार वहां पहुंचा और सुनीता देवी ने उससे लिफ्ट मांग ली। बाइक सवार युवक ने सुनीता देवी को निजामपुर जाने की बात कह उन्हें बाइक पर बैठा लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि करीब दो सौ मीटर चलने के बाद उसे दूसरा व्यक्ति खड़ा मिला। बाइक सवार ने उसे भी बैठा लिया। इसके बाद युवकों ने सुनीता देवी को नदी के पुल के पास उतार दिया और रुपयों से भरा थैला छीन लिया। आरोपी वारदात को अंजाम देकर उसी दिशा में भाग निकले जहां से आए थे।

सुनीता देवी के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में पीड़िता की शिकायत पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें