फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: बीटेक छात्रा की अश्लील वीडियो बनाई, पिता से मांगी 15 लाख की फिरौती.. पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Fri, 29 Dec 2023 06:24 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक ने रिश्ते के फुफेरे भाई की बेटी की ही अश्लील वीडियो तैयार की थी। आरोपी के मोबाइल की जांच करवाई जा रही है। 
विज्ञापन
अमरोहा की युवती के साथ धोखा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसनपुर में क्षेत्र में बीटेक की छात्रा का एक एप के माध्यम से अश्लील वीडियो बनाकर 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला नगर के एक मोहल्ले का है। बताते हैं कि एक युवक ने अपने रिश्ते के फुफेरे भाई की 18 वर्षीय बेटी की अश्लील वीडियो तैयार कर ली है।

विज्ञापन


बताते हैं यह वीडियो एक मोबाइल एप के माध्यम से तैयार की गई। दोनों के घर पास में ही हैं। वीडियो तैयार करने के बाद लड़की के पिता यानि अपने ही फुफुरे भाई से 15 लाख रुपये की मांग की गई। चेतावनी दी कि यदि पंद्रह लाख नहीं दिए तो वीडियो को वायरल कर दिया जाएगा। युवती बीटेक की छात्रा है।

पहले तो आरोपी को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद छात्रा के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कोतवाली पुलिस को सौंपी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें