फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हेल्थ रैंकिंग में अमरोहा प्रदेश में सातवें स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। स्वास्थ्य सेवाओं के विभिन्न मानकों पर जारी जुलाई 2026 की हेल्थ रैंकिंग में अमरोहा प्रदेश के 75 जिलों में सातवें स्थान पर रहा। जिले को 0.64 का कंपोजिट स्कोर मिला, जो पिछले महीने से 1.56 प्रतिशत कम है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि गर्भवती महिलाओं की एचआईवी जांच और पूर्ण टीकाकरण में अमरोहा ने 100 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। गजरौला और अमरोहा ब्लॉक 0.76 तथा धनौरा 0.74 स्कोर के साथ बेहतर प्रदर्शन करने वालों में रहे। अमरोहा ब्लॉक चौथे से दूसरे स्थान पर पहुंचा, जबकि गंगेश्वरी की रैंकिंग चौथे से सातवें स्थान पर खिसकी।
रैंकिंग में संस्थागत प्रसव, प्रसवपूर्व जांच, गर्भवती महिलाओं की जांच, आशा की उपलब्धता और नवजातों की एचबीएनसी विजिट समेत कई मानक शामिल रहे। कम प्रदर्शन वाले ब्लॉकों में सुधार के लिए विशेष निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें