फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कारतूस प्रकरण: हसनपुर पहुंची फिरोजाबाद पुलिस, आरोपी विक्रेता पिता-पुत्र से पूछताछ

Sat, 23 Apr 2022 11:26 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह जनपद फिरोजाबाद के टूंडला में रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी ने दो लोगों को पकड़ा था। उनके पास से करीब 700 से अधिक अवैध कारतूस बरामद हुए थे।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के टूंडला क्षेत्र में जीआरपी की चेकिंग के दौरान अधिक अवैध कारतूसों के साथ गिरफ्तार हुए दो आरोपियों से पूछताछ के बाद कारतूस खरीद-फरोख्त का कनेक्शन अमरोहा जुड़ गया। आगरा रेलवे एसपी से इनपुट मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपी कारतूस विक्रेता प्रतीक सक्सैना और उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

विज्ञापन


देर रात फिरोजाबाद से पुलिस की टीम हसनपुर पहुंच गई। आरोपी कारतूस विक्रेता पिता-पुत्र से स्थानीय और फिरोजाबाद पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है। आरोपी प्रतीक सक्सैना की गिरफ्तारी पर आगरा रेलवे एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। फिरोजाबाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले जाने की तैयारी कर रही है।

शुक्रवार की सुबह जनपद फिरोजाबाद के टूंडला में रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी ने दो लोगों को पकड़ा था। उनके पास से करीब 700 से अधिक अवैध कारतूस बरामद हुए थे। पूछताछ में आरोपियों ने कारतूस अमरोहा जनपद के हसनपुर से खरीदे जाने की बात कबूल की थी।
विज्ञापन


आगरा पुलिस अधीक्षक रेलवे मोहम्मद मुश्ताख से इनपुट मिलने के बाद अमरोहा एसपी विनीत जायसवाल ने हसनपुर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। आनन-फानन में पुलिस ने मोहल्ला कायस्थान स्थित हरदयाल गन हाउस के स्वामी सुशील चंद्र सक्सेना और उनके बेटे प्रतीक सक्सेना को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी। दोनों पिता-पुत्र से कोतवाली में एसडीएम सुधीर कुमार और सीओ सतीश चंद्र पांडे के अलावा कोतवाल पीके चौहान देर रात तक पूछताछ करते रहे।

उधर, देर रात फिरोजाबाद पुलिस की टीम हसनपुर कोतवाली पहुंच गई। आरोपी प्रतीक फिरोजाबाद में दर्ज किए गए मुकदमे में वांछित है। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। हसनपुर कोतवाली में फिरोजाबाद की पुलिस द्वारा पिता -पुत्रों से पूछताछ की जा रही है।

कितने लोगों को अवैध रूप से कारतूस सप्लाई किए गए हैं, कौन-कौन इस गिरोह से जुड़े हैं, पुलिस इन सवालों के जवाब तलाश रही है। गन हाउस के रजिस्टर चेक किए गई। पुलिस आरोपी प्रतीक को गिरफ्तार करके अपने साथ ले जाने की तैयारी कर रही है। सीओ सतीश चंद्र पांडे ने बताया कि फिरोजाबाद की पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें