फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: सांड़ के हमले में होमगार्ड की मौत, ग्रामीणों में रोष, आदमपुर थाने में तैनात थे किरनपाल

Thu, 24 Apr 2025 12:11 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर

सार

सैदगगली क्षेत्र में होमगार्ड किरनपाल की सांड़ के हमले में मौत हो गई। वह घर से खेत में जा रहे थे। इलाके में यह तीन दिन में दूसरी घटना है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल है। 
विज्ञापन
जान गंवाने वाले किरनपाल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना सैदगगली क्षेत्र के गांव पुटसल निवासी होमगार्ड किरनपाल (48) की सांड़ के हमले में मौत हो गई। घटना के समय किरनपाल अपने घर से खेत पर जा रहे थे। इस बीच रास्ते में एक बेकाबू सांड़ ने उन पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल किरनपाल को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किरनपाल की ड्यूटी आदमपुर थाने में चल रही थी। इस घटना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह तीन दिनों में सांड़ के हमले की दूसरी घटना है, जिससे स्थानीय लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि आवारा पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है और प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


किरनपाल अविवाहित थे। उनकी मौत से परिवार और गांव में मातम छाया हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए तत्काल अभियान चलाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

इस दुखद घटना के बाद से गांव में छुट्टा पशुओं को लेकर भय का माहौल है। लोग अपने घरों से निकलने में भी डर रहे हैं। एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने बताया कि छुट्टा पशुओं को पकड़वाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें