फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: नौगांवा सादात में मछली विक्रेता को मारी गोली, मेरठ के अस्पताल में भर्ती, पुलिस कर रही हमलावरों की तलाश

Sun, 18 Feb 2024 06:22 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा में एक कार्यक्रम से लौटने के दौरान मछली कारोबारी को गोली मार दी गई। उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस आरोपियों का पता लगा रही है।  
विज्ञापन
यूपी पुलिस का वाहन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौगांवा सादात में एक कार्यक्रम के घर लौट रहे मछली विक्रेता दिलदार (40) को गोली मार दी गई। इसमें वह गंभीर उसे घायल हो गए। मेरठ के निजी अस्पताल में उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। वहीं, परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। यह घटना शनिवार की रात नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव सिकरिया में हुई।

विज्ञापन


मूलरूप से चांदपुर के रहने वाले दिलदार अपनी पत्नी तमन्ना खातून और छह बच्चों के साथ पांच साल पहले नौगांवा सादात के बीलनी गांव में आकर बस गए थे। यहां दिलदार बाजार में मछली बेचकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। सिकरिया गांव में दिलदार की ननिहाल है। शनिवार की रात सिकरिया गांव में कुरानख्वानी का कार्यक्रम चल रहा था।

दिलदार भी उसमें शामिल होने के लिए गए थे। रात में करीब दो बजे कार्यक्रम खत्म होने के बाद दिलदार घर वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगते ही दिलदार लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े और तड़पने लगे। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल दिलदार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में बेहतर उपचार के लिए मेरठ के सरकारी अस्पताल ले गए। परिजनों के मुताबिक दिलदार की हालत नाजुक बनी हुई है। वह आईसीयू में है। इस मामले में रविवार की देर शाम तक परिजनों ने किसी पर भी आरोप नहीं लगाया है और तहरीर भी नहीं दी गई है।
विज्ञापन


सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें