गजरौला। गढ़मुक्तेश्वर से लौट रहे शिक्षामित्र को बाइक सवार तीन युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। युवकों पर दस हजार रुपये व मोबाइल लूटने का भी आरोप है। बाद में समान की गुमशुदी दर्ज कराई है।
थानाक्षेत्र के गांव रखेड़ा निवासी केसपाल सिंह शिक्षामित्र हैं। वह शुक्रवार को बाइक की मरम्मत कराने हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर गए थे। जहां से रात दस बजे वापस लौट रहे थे। वह धौरिया-बिड़ला के पास पहुंचे थे। उनका आरोप है कि इस बीच बाइक सवार तीन युवक आए। तीनों ने उनको रोक लिया। उनके साथ मारपीट की। जिससे वह घायल हो गए। उनसे दस हजार रुपये व मोबाइल लूटने का भी आरोप है। बाइक सवार तीनों युवकाें ने उनकी बाइक लूटने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने बाइक की चाभी को खेतों में फेंक दिया। बाइक सवार युवक उनकी बाइक को लूटने में नाकाम रहे। घायल शिक्षामित्र का निकट के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि उनका युवकों से विवाद हुआ था। युवकों ने उनको घायल कर दिया। तीनों युवकों फंसाने के लिए लूट का आरोप लगाया है। गुमशुदगी की तहरीर दी है। संवाद