अमरोहा में घरेलू विवाद में किसान मुन्ने खां (55) ने घर में ही फंदे पर लटक कर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस में जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह घटना नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के मोहल्ला दाउद सराय रोड की है। यहां पर बुजुर्ग मुन्ने खां का परिवार रहता है।
पुलिस के मुताबिक कई दिन से किसी बात को लेकर घर में विवाद चल रहा था। शनिवार की रात परिवार के सभी सदस्य सोए थे लेकिन रविवार की सुबह मुन्ने खां कमरे से बाहर नहीं निकले तो परिजनों भीतर जाकर देखा। इस दौरान उनका शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ था।
यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए। थोड़ी देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।