फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: हाशमी दवाखाने के संचालक डॉ. ताजुद्दीन की हार्टअटैक से मौत, नमाज अदा कर घर लौटने के दौरान बिगड़ी तबीयत

Thu, 29 Feb 2024 02:25 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

हाशमी दवाखाने के संचालक डॉ. ताजुद्दीन की हार्ट अटैक से मौत हो गई। अचानक तबीयत खराब होने के बाद परिजन उन्हें चिकित्सक के पास ले गए। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
हकीम ताजुद्दीन हाशमी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नमाज अदा करके घर लौटे हकीम ताजुद्दीन हाशमी (50 वर्ष) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन बचाया नहीं जा सका। हकीम ताजुद्दीन हाशमी ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी के छोटे भाई थे। हाशमी दवाखाना की देखरेख वही करते थे।

विज्ञापन


हाशमी दवाखाना देश दुनिया में पहचान रखता है। परिजनों के मुताबिक डॉ. ताजुद्दीन हाशमी बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे घर के पास की मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे। घर लौटने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने यह बात अपने परिजनों को बताई।

इससे पहले परिजन कुछ समझ  पाते हकीम ताजुद्दीन हाशमी बेहोशी की हालत में पहुंच गए। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजन उन्हें लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें घोषित कर दिया। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि हाशमी दवाखाना का नाम अमरोहा जिले में ही नहीं बल्कि देश भर में पहचाना जाता है। उनके निधन से अमरोहा वासियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें