फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: हाईवे पर रेलिंग को तोड़कर खंभे से टकराई डीसीएम, चालक व हेल्पर घायल, गजरौला पुलिस ने अस्पताल पहुंचाए

Tue, 12 Mar 2024 10:44 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, (गजरौला) अमरोहा

सार

गजरौला में दिल्ली हाईवे पर वाहन अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। इससे चालक और क्लीनर जख्मी हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया है। बताया कि चालक को नींद आने से यह हादसा हुआ है। 
विज्ञापन
गजरौला में खंभे से टकराई डीसीएम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गजरौला में हाईवे पर चालक को नींद आ जाने के कारण डीसीएम अनियंत्रित होकर हाईवे की रेलिंग को तोड़ते हुए बिजली के खंभे से टकरा गई। इसमें चालक और हेल्पर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया। क्रेन मंगाकर डीसीएम को हाईवे से हटवाया गया।

विज्ञापन


घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से रेफर कर दिया गया। सोमवार की भानपुर फाटक से आगे राधा स्वामी सत्संग भवन के पास हादसा हुआ। डीसीएम दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ जा रही थी। जिसे हापुड़ जिले के कुचेसर चौपला निवासी टिंकू चला रहा था।

साथ में हेल्पर जितेंद्र भी था। बताया जा रहा है कि अचानक चालक को नींद की झपकी आ गई। इससे डीसीएम अनियंत्रित होकर हाईवे की रेलिंग को तोड़ते हुए डिवाइडर को पार कर बिजली के खंभे से जा टकराई। चालक टिंकू व हेल्पर जितेंद्र घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। घायलों को तुरंत सीएचसी पहुंचाया। क्रेन मंगाकर डीसीएम को हाईवे से हटवाया। उधर घायलों की हालत नाजुक होने के कारण सीएचसी से रेफर कर दिए गए। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें