फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर फहराएं तिरंगा, धूमधाम से मनाएं अमृत महोत्सव : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने रविवार को कहा कि हम बहुत ही भाग्यशाली हैं जो 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। हमें स्वयं अपने घरों पर तिरंगा फहराकर दूसरों को भी तिरंगा फहराने के लिए जागरूक करना है।
विज्ञापन

डीएम ने रविवार को पीआरडी जवानों की साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को बताना है। उनके अंदर देशभक्ति की भावना को बढ़ाना है।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ला, अपर जिलाधिकारी भगवान शरण, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला पशु चिकित्साधिकारी आदि मौजूद रहे। रैली का नेतृत्व जिला युवा कल्याण की ओर से किया गया।
विज्ञापन

रैली विकास भवन अमरोहा से शुरू होकर गांधी मूर्ति चौराहा, हिंदू कॉलेज, मुरादाबादी गेट, कैलसा रोड बाईपास होते हुए विकास भवन में समाप्त हुई। वहीं दूसरी ओर मंगल दल के सदस्यों ने विकासखंड अमरोहा व जोया में आजादी दौड़ का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें