फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: सदर से सपा विधायक के आवास पर लगे सफाई कर्मी गुपचुप तरीके से हटाए, पालिका व एमएलए साध गए चुप्पी

Wed, 18 Oct 2023 09:51 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

सपा विधायक महबूब अली के घर पर वर्षों से काम करने वाले सफाई कर्मियों को पालिका ने हटा दिया है। मामले में कोई भी अधिकारी इस पर बोलने को तैयार नहीं है। 
 
विज्ञापन
अमरोहा नगर पालिका परिषद का कार्यालय - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री एवं सदर विधायक महबूब अली के आवास पर लगे पांच सफाई कर्मियों को पालिका ने हटा लिया गया है। बताया जा रहा है यह सफाई कर्मी विधायक के आवास पर वर्षों से काम कर रहे थे।

विज्ञापन


हालांकि, पालिका प्रशासन इस पर खुलकर नहीं बोल पा रहा है। सदर विधायक महबूब अली सपा के कद्दावर नेताओं में शुमार रहे हैं। उनके बेटे परवेज अली भी एमएलसी रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि उनके आवास पर पिछले कई सालों से पालिका के सफाई कर्मचारी काम करते आ रहे थे।

किसी ने इसकी शिकायत नगर पालिका प्रशासन से की। जिसके बाद पालिका टीम ने जांच की। बताया जा रहा है कि पालिका ने चोरी छिपे काम कर रहे पांचों सफाई कर्मचारियों को वापस हटा लिया गया।
विज्ञापन


हालांकि, अधिकारी इस बारे में बोलने को तैयार नहीं है। अधिशासी अधिकारी डाॅ. बृजेश कुमार सिंह का कहना है कागजों में तो कोई कर्मचारी विधायक आवास पर तैनात नहीं थे। इसलिए उन्हें हटाने की बात ही नहीं उठती है।

उधर, विधायक महबूब अली का कहना है कि उनके यहां पालिका का कोई सफाई कर्मी काम नहीं करता है। पालिका के सफाई कर्मियों से काम कराने की बात पूरी तरह गलत है।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें