फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: नहर में मिले महिला और बच्ची के शव, दोनों रस्सी से बंधे थे.. हत्या या आत्महत्या पहचान के बाद चलेगा पता

Mon, 04 Mar 2024 02:36 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मंडी धनौरा (अमरोहा)

सार

मंडी धनौरा थाना क्षेत्र की रामगंगा नहर से महिला और बच्ची के शव बरामद किए गए हैं। आशंका है कि दोनों मां-बेटी हो सकती है। फिलहाल पुलिस उनकी पहचान करवाने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन
मंडी धनौरा में शव मिलने के बाद जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर लोहर्रा के पास रामगंगा पोषक नहर से एक महिला व बच्ची का शव मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। पुलिस ने महिला व बच्ची की शिनाख्त की कोशिश की लेकिन उनका पता नहीं लग पाया।

विज्ञापन


महिला की कमर में बंधी रस्सी का दूसरा सिरा बच्ची के हाथ से बंधा हुआ था। अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों में मां-बेटी का संबंध हो सकता है। पुलिस ने शव को मोर्चरी पर रखवा दिया है। रविवार की दोपहर बाद ग्रामीणों को मोहम्मदपुर लोहर्रा के निकट बह रही रामगंगा पोषक नहर के पुल के पिलर से अटका किसी का शव दिखाई दिया।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना 112 नंबर पर दी। कुछ ही देर में 112 नंबर व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने ग्रामीण की मदद से उनको बाहर निकाला। महिला की अनुमानित उम्र करीब 30 साल व बच्ची की लगभग चार साल बताई जा रही है।
विज्ञापन


दोनों के शव काफी सड़ गल गए थे। संभावना जताई जा रही है कि महिला ने अपनी बच्ची को रस्सी से बांधकर नहर में छलांग लगाई होगी। पुलिस ने ग्रामीणों से दोनों की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप का कहना है कि महिला व बच्ची के बारे में आसपास के जनपद व थानों को सूचना दी जा रही है। अनुमान है कि महिला व बच्ची नहर के पानी में पीछे से ही बह कर आ रहे होंगे। फिलहाल दोनों के शव मोर्चरी पर रखवा दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें