रास्ते पर स्कूटी में कार भिड़ने के बाद चाकूबाजी
हसनपुर में रास्ते पर खड़ी स्कूटी में कार ने टक्कर मार दी। जिसके बाद दोनों पक्ष में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। जमकर चाकूबाजी हुई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का उपचार कराया है। मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
नगर के मोहल्ला होली वाला निवासी शाहदत बृहस्पतिवार को अपनी दुकान पर बैठे थे। आरोप है कि इस दौरान दुकान के सामने खड़ी स्कूटी में कार ने टक्कर मार दी। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। कार सवार लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते चाकूबाजी हो गई।
इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मारपीट व चाकूबाजी में शाहदत, उसका भाई अफजल व साला रसीद घायल हो गया। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया।
सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर अदनान निवासी मोहल्ला होलीवाला कस्बा हसनपुर, दानिश निवासी मोहल्ला होलीवाला, रियाज कुरैशी निवासी मोहल्ला कुरैशियान व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।