फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बेसिक शिक्षा विभाग के मंडलीय खेलों में अमरोहा बना उपविजेता

Wed, 08 Mar 2023 12:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बेसिक शिक्षा विभाग के मंडलीय खेलों में विभिन्न प्रतिर्स्पाधाओं में जनपद के खिलाड़ियों ने परचम लहराते हुए उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। अब खिलाड़ी 13 से 15 मार्च तक लखनऊ में होने वाली खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।सोमवार को नेहरु स्टेडियम बिजनौर के मैदान पर मंडलीय खेलों का आयोजन किया गया। मंडलीय खेलों में जनपद के खिलाड़ियों ने 28 गोल्ड, 12 सिल्वर व 8 रजत पदक प्राप्त किए। प्राथमिक बालिका वर्ग की चैंपियनशिप सोफिया, बालक वर्ग की चैंपियनशिप अर्पित, जूनियर बालक वर्ग की चैंपियनशिप बसंत, बालिका वर्ग की चैंपियनशिप छाया ने जीती। अब 13 मार्च से 15 मार्च तक गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मंडल प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ी मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

विजेता का खिताब जनपद बिजनौर के नाम रहा। मंडलीय खेलों में बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मद राशिद, संजय कौशल व अरुण कुमार आदि मौजूद रहे जबकि मंडलीय खेलों में जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक राजदीप सिरोही, राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक राघवेंद्र सिंह, यतेंद्र कटारिया आदि ने विशेष योगदान प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें