फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दानिश ने प्रमोद क्लब को हराकर 20 रनों से जीता फाइनल मैच

Wed, 08 Mar 2023 12:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। दानिश क्लब और प्रमोद क्लब टीम के बीच आयोजित हुई। सात मैचों की सीरीज का फाइनल मुकाबला दानिश क्लब ने बीस रनों से जीत लिया। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर हुई। बाद में विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मास्टर रवि मैन ऑफ द मैच रहे। दानिश क्लब और प्रमोद क्लब के बीच सात मैचों की सीरीज आयोजित हुई। मंगलवार की सुबह सीरीज का फाइनल मुकाबला डीएनएस क्रिकेट एकेडमी के मैदान में आयोजित हुआ। दानिश क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 16 ओवरों में 159 रन बनाए। टीम की ओर से सबसे अधिक 34 रन मास्टर रवि ने बनाए, जबकि अरशद ने 23 और राजा ने 27 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
विज्ञापन

प्रमोद क्लब की ओर से पीयूष, इमरान और प्रमोद ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य हासिल करने मैदान में उतरी प्रमोट क्लब की टीम निर्धारित 16 ओवरों में केवल 139 रन ही बना सकी। टीम की तरफ से सबसे अधिक 40 रन इमरान ने मारे, जबकि राजीव कुमार ने 34 और सानू ने 26 रन की धमाकेदार पारी खेली।
इस तरह दानिश क्लब ने प्रमोद क्लब को हराकर 20 रनों से हराकर सीरीज का फाइनल मुकाबला जीत लिया। सीरीज पर कब्जा जमाने वाली दानिश क्लब को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें