फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: समाधान दिवस पर डीएम-एसपी के सामने आत्मदाह की कोशिश, महिला ने बेटी और खुद के ऊपर छिड़क लिया पेट्रोल

Sat, 04 Nov 2023 02:33 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा के हसनपुर में समाधान दिवस के तहत सुनवाई चल रही थी। इस बीच एक महिला पति के सभी हत्यारोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से परेशान होकर बेटी और खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। इससे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने दोनों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन
अमरोहा में महिला ने बेटी व खुद के ऊपर छिड़का पेट्रोल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसनपुर ब्लॉक में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसपी फरियाद सुन रहे थे। इस बीच पति के हत्यारोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए चार साल की बेटी के साथ महिला ने खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास किया। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। आग लगने से पहले ही पुलिस कर्मियों ने महिला को पकड़ लिया।

विज्ञापन


बाद में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी सुमित्रा अपनी चार साल की बेटी चेष्टा के साथ संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची। ब्लॉक सभागार में जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह शिकायत सुन रहे थे।
विज्ञापन

परिसर में पहुंचते ही महिला ने बोतल से खुद पर और अपनी बेटी पर पेट्रोल उड़ेलना शुरू कर दिया और न्याय की मांग करने लगी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला को पकड़ लिया और पेट्रोल की बोतल को हाथ से छीन कर दूर फेंक दिया। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बताते हैं कि महिला का पति मधुसूदन उर्फ मधुआ नगर पालिका वार्ड 14 से सभासद का चुनाव लड़ रहे थे। निकाय चुनाव प्रचार के दौरान ब्लॉक कॉलोनी में उनके साथ मारपीट हुई थी। जिसमें घायल होने के बाद उनकी मौत हो गई थी।

मामले में पुलिस ने एसडीएम की सरकारी गाड़ी के चालक गणेश दत्त जोशी और एसडीएम के अर्दली चंदन के दो बेटों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया था। पीड़िता ने पुलिस पर आरोपियों की मदद करने का भी आरोप लगाया गया। पुलिस ने आरोपियों के दो बेटों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने चार्जशीट भी लगा दी है। महिला का कहना है कि आरोपियों पर कठोर कार्रवाई नहीं की गई। महिला की मांग है कि उसकी आर्थिक मदद भी कराई जाए। जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है। पीड़ित महिला को न्याय जलाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें