फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हंगामे के बीच 34.98 करोड़ रुपये का बजट पास, होंगे विकास कार्य

Thu, 10 Apr 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

नगर पालिका बोर्ड की बैठक में बुधवार को सभासदों ने सफाई और प्रकाश व्यवस्था के मुद्दे उठाए। बैठक में जमकर हंगामा हुआ। हालांकि, हंगामे के बीच सर्वसम्मति से बजट पास किया गया। हसनपुर में 34.98 करोड़ से विकास कार्य कराए जाएंगे।
पालिका सभागार में सुबह 11 बजे बैठक शुरू हुई। इसमें सभासदों ने शहर में सफाई, प्रकाश व्यवस्था और पानी के रिसाव सहित कई मुद्दों पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की। सभासदों ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। कई स्थानों पर रास्ते में गढ्ढे हैं। कई इलाकों में लगी स्ट्रीट लाइटें काम नहीं कर रही हैं, जिससे रात में अंधेरा रहता है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, उन्होंने पानी के रिसाव के कारण हो रही बर्बादी पर भी चिंता व्यक्त की। कहा, घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभासदों के हंगामे के बीच, पालिकाध्यक्ष राजपाल सैनी और ईओ विजयपाल सिंह ने उन्हें शांत करने की कोशिश की। उन्होंने सभासदों को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों पर ध्यान दिया जाएगा और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
इसके बाद, बैठक में 35.22 करोड़ रुपये की आय और 34.98 करोड़ रुपये के व्यय का बजट पेश किया गया। सभासदों ने बजट पर चर्चा की और कुछ संशोधनों के साथ सुझाव दिया। अंत में बजट पास कर दिया गया। बैठक में 24 लाख रुपये का लाभकारी अनुमानित बजट भी पास हुआ। बैठक में पालिका के विभिन्न कार्यों पर भी चर्चा हुई। पालिकाध्यक्ष राजपाल सैनी ने कहा कि पालिका शहर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने सभासदों से शहर के विकास में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

ईओ विजयपाल सिंह ने कहा कि नगर पालिका शहर में सफाई और प्रकाश व्यवस्था में सुधार के लिए विशेष अभियान चलाएगी। बैठक में मोनिस अंसारी, सायमा नौशाद, गुलफ्सा अंसारी, शहीन बदर, श्याम आर्य, राहुल सैनी, राजपाल सैनी, लियाकत अंसारी, मोनिस खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें