फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगारों पर चले बच्चे, बड़ों ने जोड़ियों का जुलूस निकाला

Fri, 21 Sep 2018 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा/नौगांवा सादात ।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंजुमन तहफ्फुजे अजादारी के तत्वाधान में नौ का जोड़ियों का जुलूस मोहल्ला बड़ा दरबार स्थित अजाखाना शम्स अली खां से बरामद हुआ। देशी और विदेशी हजारों अजादारों ने शिरकत की। जोड़ियों के पीछे अजादार मशहूर मुनाकिब ए-दोस्त इब्ने साकिए कौसर हुसैन हैं...पढ़ते हुए चल रहे थे।  वहीं नौगांवा सादात में बच्चों ने अंगारों पर चलकर हजरत इमाम हुसैन को याद किया।         
विज्ञापन

जुलूस अजाखाना मौहम्मद युसूफ मंडी चौब, बड़ा बाजार, जट् बाजार होता हुआ कटकुई स्थित अजखाना दोस्त अली पहुंचा। यहां अजादारों ने नजरे हुसैन पेश की और जोड़ियों को उनके खास मकाम पर रखा। ऐ दोस्त इब्ने सकी-ए-कौसर हुसैन हैं, जाने बतूल सिब्ते पयंबर हुसैन हैं... हजरते हसन का बरामद हुसैनप हैं, मुख्तार कारखाना-ए-दावर हुसैन हैं, हम आसियों का शाफा-ए- महशर हुसैन हैं। जुलूस के आगे हुसैनी बाजा था। जबकि उसके पीछे अजादार जोड़िया उठाकर चल रहे थे। जुलूस का जगह-जगह शहरवारिसयों ने फूल मालाओं से स्वागत किया गया। जुलूस का संचालन अंजुमने असगरी दरबारे कलां कर रही थी। जुलूस अंजुमन तहफ्फुजे अजादारी के तत्वावधान में निकाला गया। सदर हसन शुजा नकवी, लियाकत अमरोहवी, जिया ऐजाज, डॉ. सईदुल हसन, युसूफ नकवी, शरफ अली खां, अमजद कामल, तफजील नकवी, मोहम्मद फर्रूख, सईद परवेज, आदिल जफर खॉ, मिक्की नकवी, डॉ नाशिर नकवी, अली नकवी, गुलाम सज्जाद, हसन मुख्तार, खुर्शीद जैदी,  वकार अली खॉ, युसूफ अली खां, अरमान हैदर, विलायत अली, ताजदार हुसैन, मोहम्मद इकबाल, शाने हैदर और अंजुमन रजाकाराने हुसैनी मिम्बरान ने भी शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें