फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूब रहे दो लोगों को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। अंतिम संस्कार में गए दो लोगों को गंगा में डूबते हुए नाविकों ने बचा लिया। जानकारी के मुताबिक तिगरी गंगा घाट पर गुरुवार दोपहर अहरोला तेजवन के ग्रामीण एक तीन वर्षीय बच्ची का अंतिम संस्कार करने गए थे। उसमें शामिल रोहताश (30) और हरिओम (30) नहाते हुए गंगा में गहरे जल में चले गए। अचानक वह डूबने लगे। शोर सुनकर केवट ओमपाल सिंह, मिंतर ठाकुर और गांव के दो लोग गंगा में कूद पड़े। किसी तरह डूबते हुए दोनों लोगों को बाहर निकाला। बाहर निकालने पर दोनों बेहोश हो चुके थे। थोड़ी देर में होश आने पर ग्रामीण उन्हें अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें