फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आज निरस्त रहेगी अलीगढ़-गजरौला पैसेंजर, पांच ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी

Thu, 10 Apr 2025 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

अलीगढ़-गजरौला पैसेंजर ट्रेन दस अप्रैल और गजरौला-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन 14 अप्रैल को निरस्त रहेगी। वहीं, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनें दस अप्रैल और 14 अप्रैल को तीन ट्रेनें देरी से अपने गंतव्य से रवाना होंगी। नई दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें दिल्ली-लखनऊ रूट से डायवर्ट कर दूसरे मार्ग से गुजारी जाएंगी।

दिल्ली-लखनऊ रेलवे लाइन पर स्थित रेलवे फाटक 32 सी और 12 सी पर पिछले साल से अंडरपास निर्माण का कार्य चल रहा है। रेलवे अफसरों की मानें तो 20 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


रेलवे लाइन के नीचे से रास्ता बनाए जाने के लिए स्लैब डाले जाएंगे। यह काम 10, 14 व 17 अप्रैल सुबह 9.45 बजे से शाम 5.45 बजे तक किया जाएगा। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेलपथ) महेंद्र सिंह ने बताया कि काम करते समय किसी कर्मचारी के साथ हादसा न हो, इसके लिए आठ घंटे रेलवे लाइन पर ब्लॉक रहेगा। इसी कारण कई ट्रेनों को बदले रूट से गुजारा जाएगा। साथ ही कई ट्रेन देरी से चलेंगी।
यह ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी
दस अप्रैल को 5910-अवध-आसाम एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली-लखनऊ मार्ग के स्थान पर गाजियाबाद से वाया टपरी होते हुए मुरादाबाद जाएगी।

0504 व 20506 नई दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस 10 व 14 अप्रैल को रूट डायवर्ट होकर वाया कानपुर से निकलेगी।
13258- दानापुर जन साधारण एक्सप्रेस दस अप्रैल को गाजियाबाद-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ मार्ग से निकलेगी। मुरादाबाद में इसका ठहराव नहीं होगा।
श्रमजीवी एक्सप्रेस 10 अप्रैल को दिल्ली-लखनऊ रूट से न होकर टपरी से मुरादाबाद की ओर जाएगी।
15909-डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस 15 अप्रैल को रूट डायवर्ट कर गुजरेगी।

15036-काठगोदाम-दिल्ली उत्तरांचल संपर्क क्रांति दस और 17 अप्रैल को रूट डायवर्ट होकर मुरादाबाद से वाया टपरी होते हुए गाजियाबाद जाएगी।

12583-लखनऊ आनंद विहार टर्मिनल एसी डबल डेकर एक्सप्रेस दस अप्रैल काे गाजियाबाद-हापुड़-मुरादाबाद के स्थान पर गाजियाबाद से टपरी हाेते हुए मुरादाबाद की तरफ जाएगी।
विज्ञापन

देरी से पहुंचेंगी यह ट्रेनें
दस अप्रैल को 15128-काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दिल्ली से तीन घंटे, 12558-आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस एक घंटे, 12584 आनंद विहार टर्मिनल लखनऊ एसी डबल डेकर टर्मिनल स्टेशन से डेढ़ घंटे व 15060-आनंद विहार टर्मिनल लाल कुआं एक्सप्रेस टर्मिनल से एक घंटे देरी से चलेगी। 14 अप्रैल को 15128-काशी विश्वनाथ एक्स. दिल्ली से ढाई घंटे, 12392-नई दिल्ली राजगीर श्रमजीवी एक्स. डेढ़ घंटे देरी से चलेगी। 54392-गजरौला-अलीगढ़ पैसेंजर-तीन घंटे देरी से गजरौला से रवाना होगी। 54391-अलीगढ़-गजरौला पैसेंजर दस अप्रैल को मुरादाबद तक ही आएगी। गजरौला के लिए उसका संचालन निरस्त रहेगा। जन शताब्दी एक्स.-17 अप्रैल को 60 मिनट देरी से चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें