फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्टर वेस्ट्रन यूपी बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप के विजेता बने अजगर खान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मिस्टर वेस्ट्रन यूूपी बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का खिताब आगरा के मोहम्मद अज़गर खान ने जीता। वहीं मसल मैन का खिताब जीशान को मिला तो बेस्ट पोजर का खिताब राहुल के खाते में आया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला पक्का बाग स्थित खान जीवाईएम सेंटर के ओनर मुर्सलीन खान, अमरोहा बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन के तत्वावधान में मिस्टर वेस्ट्रन यूपी बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें कई जिलों के 120 से अधिक बॉडी बिल्डर्स ने अपनी बॉडी का प्रदर्शन किया। कई चरणों में हुई बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में शिरकत करने वाले बॉडी बिल्डर्स ने मंच पर विभिन्न पोज दिए। संगीत की धुन पर मसल्स का खूबसूरती के साथ प्रदर्शन किया। आगरा के मोहम्मद अजगर खान चैंपियन ऑफ चैंपियन रहे। वहीं जीशान मसल मैन, राहुल को बेस्ट पोजर का खिताब मिला। कार्यक्रम का संचालन मुर्सलीन खान, सुल्तान मंसूरी व आदिल खान ने किया। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका डॉ अनीस अहमद, महफूज आलम, एसके रंधावा ने निभाई। इस दौरान बाबू मंसूरी, फिरोज कमाल अब्बासी, डॉ शजद हाशमी, मोहम्मद अहमद जैदी, कमर नकवी, मोहम्मद काशिफ खान, खुश्तर मिर्जा, मोहम्मद अदनान मसरूर, फैजुद्दीन, गोपी चंद सैनी, फरहान खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें