महालक्ष्मी की शोभायात्रा का स्वागत करते हुए अग्रवाल सभा के पदाधिकारी
- फोटो : DHANAURA
मंडी धनौरा। देश के अग्रवाल समाज के लोगों को एकजुट करने व हरियाणा राज्य में स्थित अग्रोहा धाम को उनकी अंतर्राष्ट्रीय पहचान के रूप में कायम करने के लिए महालक्ष्मी जी की शोभायात्रा का नगर में आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर यात्रा के संयोजक प्रमोद मित्तल ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से देश भर के अग्रवंशियों को एकजुट किया जाएगा।
नगर के कंचन बाजार चौराहे पर अग्रवाल सभा की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर संयोजक प्रमोद मित्तल ने बताया कि बीती एक दिसंबर से पूरे देश में 18 रथ यात्राएं निकाली जा रही हैं। यह पश्चिम उत्तर प्रदेश की यात्रा है। उन्होंने बताया कि आगामी 29 दिसंबर को यात्रा का अग्रोहा धाम में समापन होगा। इस दौरान अग्रवाल समाज के लोगों को अपनी विरासत व संस्कृति पर गर्व करने की अपील की जाएगी। उन्होंने बताया कि अग्रोहा धाम को अग्रवाल समाज की अंतर्राष्ट्रीय पहचान के रूप में विकसित किया जाएगा। इस मौके पर अशोक बंसल, चिंतामणि अग्रवाल, गीतेश अग्रवाल, ब्रजेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, चंद्रशेखर गर्ग, कमल अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण मौजूद थे।