फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई दूज पर आया था घर: अग्निवीर की सड़क हादसे में गई जान, मेला देख लौट रहे थे घर... परिजनों में मच गया कोहराम

Tue, 12 Nov 2024 03:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गजराैला (अमरोहा)

सार

गजरौला में तिगरी गंगा मेला देखकर लौटते समय अग्निवीर संजय की बाइक हादसे में मौत हो गई। वह भाई दूज पर घर आया था और असम में तैनात था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को साैंप दिया। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अग्निवीर संजय। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गजरौला में हाईवे पर यकबगड़ी गांव से कुछ दूर पहले हादसे में बाइक सवार अग्निवीर संजय (24) की मौत हो गई। वह गांव के ही दो दोस्तों के साथ तिगरी गंगा मेले में गया था। मेले से घर लौटते समय हादसा हो गया। रजबपुर थाना क्षेत्र के पीपली मेकचंद गांव निवासी सतीश का बेटे संजय अग्निवीर में भर्ती हुआ था।

विज्ञापन


अभी संजय की सेवा में दो साल का समय रह गया था। परिजनों ने मुताबिक सोमवार सुबह संजय गांव के ही दो दोस्तों के साथ बाइक से तिगरी गंगा मेला देखने गया था। सोमवार रात 8.30 बजे उन्हें सूचना मिली कि हाईवे पर हादसे में संजय घायल हो गया है। परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे।

घटना स्थल पर संजय की बाइक पड़ी थी। संजय के दोस्त मौके पर नहीं पाए गए। जिससे यह स्पष्ट नहीं कहा जा सकता कि बाइक को अज्ञात बाइक ने टक्कर मारी है या डिवाइडर से टकराई है। पुलिस घायल संजय को लेकर सीएचसी पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि हादसे में युवक मौत की जानकारी मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

भाई दूज पर घर आया था संजय

अग्निवीर संजय की तैनाती असम में थी। वह भाई दूज पर घर आया था। उसका मझला भाई गौरव सीआरपीएफ में है। जिसने सोमवार को ही ज्वाइनिंग की है। एक तरफ जहां घर में भाई की नौकरी लगने की खुशी थी, वहीं शाम को हादसे में मौत की खबर मिलते ही खुशियां गम में बदल गईं।

विज्ञापन

युवक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, जान गई

गजरौला मार्ग पर पैदल जा रहे सुभान (18) को पीछे से ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाली क्षेत्र के गांव माछरा भगवानपुर में किसान अलीमुद्दीन का परिवार रहता है।

उनका बेटा सुभान दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करता था। रविवार रात वह दिल्ली से घर आ रहा था। वह गजरौला तक बस से पहुंचा। इसके बाद गजरौला से आगापुर उर्फ याकूबपुर के अड्डे तक किसी निजी वाहन से पहुंच गया। सोमवार सुबह वह पैदल आगापुर से नगर की ओर आ रहा था।

हसनपुर गजरौला मार्ग पर दीपपुर गेट के पास पहुंचा तो गजरौला की दिशा से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने पीछे टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। सुभान छह भाई बहनों में छोटा था। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें