फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम डैशबोर्ड रैकिंग: प्रदेश में रामपुर अव्वल, बरेली जोन के पांच जिलों ने टॉप टेन में बनाई जगह

Mon, 11 Nov 2024 03:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

सीएम डैशबोर्ड रैकिंग में बरेली 10वें स्थान से 31वें स्थान पर खिसक गया है। हालांकि बरेली जोन के पांच जिले टॉप टेन में शामिल हैं। रामपुर जनपद को पहली रैंक मिली हैं। 
विज्ञापन
बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जोन के पांच जिले सीएम डैशबोर्ड की रैकिंग में टॉप टेन में जगह बनाने में कामयाब रहे। जोन के रामपुर, शाहजहांपुर, संभल, मुरादाबाद और अमरोहा ने टॉप टेन में जगह बनाई है। सितंबर माह की तरह रामपुर ने एक बार फिर से बाजी मारी है। रैकिंग में जोन का रामपुर जिला इस बार भी प्रदेश में पहले स्थान पर है, जबकि सितंबर माह की तुलना में शाहजहांपुर दो पायदान नीचे खिसक गया।

विज्ञापन


शाहजहांपुर चौथे से छठे स्थान पर पहुंच गया। संभल दूसरे स्थान से फिसलकर सातवें स्थान पर पहुंच गया। अमरोहा की बात करें तो तीसरे से नौंवे स्थान पर पहुंच गया। मुरादाबाद आठवें स्थान पर रहा। बरेली जिला रैकिंग में बडे़ अंतर से पिछड़ गया। बरेली 10वें स्थान से 31वें स्थान पर खिसक गया है। पीलीभीत को 72वीं रैंक मिली है। 

विज्ञापन

ऐसे होता है चयन
कॉलर संतुष्टि, पीआरवी रिस्पांस टाइम, अग्नि सुरक्षा, बलवा और अन्य गम्भीर अपराध, महिला अपराध, हत्या से सम्बन्धित अपराध, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, गुंडा और गैंगस्टर एक्ट आदि में की गई कार्रवाई की समीक्षा कर नंबर दिए जाते हैं। इसके आधार पर जिलों की रैकिंग बनती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें