फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी के बाद फायरिंग से मची अफरा तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक युवक पर तमंचा तानने और हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने का आरोप है। आरोपी को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। उसके कब्जे से पुलिस ने तमंचा बरामद किया।
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र के गांव खेड़की खादर का है। थाना पुलिस का कहना है कि यहां निवासी मुनेंद्र व गुरविंदर उर्फ छोटू दोनों एक ही परिवार के हैं। एक दिन पहले अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव में बरात गई थी। जहां दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद गांव में आकर आमने सामने आ गए, लेकिन ग्रामीणों ने बीच बचाव दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सोमवार सुबह मुनेंद्र अपने खेत पर जा रहा था। इसी दौरान गुरविंदर उर्फ छोटू आ गया। आरोप है कि उसने मुनेंद्र पर तमंचा तान दिया। वह जान बचाने को भागने लगा। गुरविंदर काफी दूर तक मुनेंद्र के पीछे भागा। गालीगलौज करते हुए उसने यह भी कहा कि रुकजा वरना गोली मार दूंगा। इस दौरान शोर सुनकर भागे ग्रामीण मामले को निपटाने में लग गए। इस बीच गुरविंदर ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दहशत फैला दी। ग्रामीणों ने उसकी पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किया है। थानाध्यक्ष विनय कुमार का कहना है कि आरोपी से तमंचा बरामद किया गया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मुनेंद्र का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें