फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्याकर बगद नदी के पास फेंका शव, सनसनी

Sun, 05 Feb 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेशनल हाइवे पर थाना क्षेत्र की औद्योगिक चौकी में बगद नदी के पास हत्याकर व्यक्ति का शव फेंक दिया गया। रविवार को व्यक्ति का क्षतविक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शरीर पर मिले एसिड फेंकने के निशान हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक की जेब में रखे पर्स में मिले ड्राइविंग लाइसेंस से पुलिस शिनाख्त कराने के प्रयास में जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


रविवार की सुबह करीब आठ बजे बगद नदी के पुल पर के नीचे नदी किनारे एक 40 से 45 साल के व्यक्ति का क्षतविक्षत शव पड़ा था। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कुछ लोगों की पुल से शव पर नजर पड़ी तो भीड़ लग गई। वहीं किसी ने पुलिस को सूचना दे दी गई। पता लगने पर औद्योगिक चौकी इंचार्ज बली मोहम्मद तत्काल फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांच पड़ताल की। लाश के दोनों हाथ गायब थे।

गली हुई खोपड़ी धड़ के नीचे दबी थी। चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। गर्दन से पेट तक मांस जला हुआ नजर आ रहा था। जिससे प्रतीत हो रहा था कि लाश पर एसिड फेंका गया है। शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। हालांकि मृतक के पैंट की जेब में रखे पर्स से ड्राइविंग लाइसेंस मिला है। जो बुलंदशहर के व्यक्ति का है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। 
विज्ञापन


घटनास्थल के हालातों से प्रतीत हो रहा है कि हत्या कर लाश फेंकी गई है, ड्राइविंग लाइसेंस से शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है, इसके बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी, फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वली मोहम्मद, चौकी इंचार्ज, औद्योगिक चौकी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें